फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों आंदोलन पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान का बयान, जानें क्या कहा

Wed, 27 Jan 2021 07:54 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
आईटीओ पर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिंसा हुई, जिसके बाद ये मुद्दा देश-विदेश में तेजी से गरमाया गया। भारत में किसानों की ट्रैक्टर रैली में पाकिस्तान का भी बयान आया, जिसने किसी को हैरान नहीं किया। भारत के खिलाफ टिप्पणी करने में पाकिस्तान हमेशा तैयार रहता है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भारत सरकार आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज को दबाने में नाकाम रही है और अब पूरा भारत किसानों के साथ खड़ा है। इसके अलावा पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीकी मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा कि दुनिया को भारत की दमनकारी सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

बता दें कि किसान पिछले दो महीनों में दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन जो हिंसा हुई, उसमें शामिल प्रदर्शनकारियों से किसान आंदोलन की अगुवाई करने वाले प्रतिनिधियों ने खुद को अलग कर लिया है।
विज्ञापन


एक युवक को लालकिले में ध्वज-स्तंभ पर एक त्रिकोण आकार का पीले रंग का झंडा फहराते हुए देखा गया। यह झंडा वहीं फहराया गया, जहां स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा फहराया जाता है। हालांकि बाद में प्रदर्शन कारियों को लालकिले के परिसर से हटा दिया गया था।

किसानों को गणतंत्र दिवस परेड के आयोजन के बाद तय मार्ग पर ट्रैक्टर परेड की अनुमति दी गई थी लेकिन इन शर्तों को उल्लंघन किया गया। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई और लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने कुछ जगहों पर शांति बनाने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।

इसके अलावा कई किसानों को पुलिसकर्मियों को लाठी और खड़ी बसों को अपने ट्रैक्टरों से टक्कर मारते देखा गया। एक ट्रैक्टर के पलट जाने से एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। हालांकि पिछले दो महीनों से किसान आंदोलन शांति के साथ किया जा रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें