फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक धर्म परिवर्तन मामला: भाई बोला- अबतक नहीं लौटाई गई बहन, नहीं हुई कोई गिरफ्तारी

Sat, 31 Aug 2019 01:21 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
सिख लड़की - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान में कथित रूप से अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन करने वाली सिख लड़की के परिवार को वापसी के मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की के भाई ने कहा कि बहन अब तक हमारे पास वापस नहीं आई है। साथ ही उसने यह कहा कि इस मामले को लेकर अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने पाकिस्तान के  प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख बाजवा और पंजाब के गवर्नर से न्याय की गुहार लगाई है। 



बता दें कि आज सुबह पाकिस्तान पुलिस ने यह दावा किया था कि उसने पीड़िता को परिवार के पास वापस लौटा दिया है। साथ ही इस मामले आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। गुरुवार को पाकिस्तान के लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र में एक सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। लड़की कई दिनों से लापता थी। 

लड़की को जबरन इस्लाम कबूल कराने के बाद मुस्लिम शख्स से उसकी शादी भी कराई गई। 19 साल की लड़की गुरुद्वारा तंबू साहिब के ग्रंथी (पुजारी) भगवान सिंह की बेटी है। उसका बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें