फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएटीएफ के फैसले से पहले अमेरिका ने कहा- हाफिज सईद जैसे आतंकियों पर अभियोग चलाए पाकिस्तान 

Mon, 14 Oct 2019 01:27 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हाफिज सईद
विज्ञापन

वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की बैठक से पहले अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि उसे हाफिज सईद जैसे आतंकियों पर अभियोग चलाना चाहिए। पाकिस्तान को उसकी जमीन से आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे रहे आतंकियों को रोकना चाहिए और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद और अन्य आतंकवादियों के खिलाफ अभियोग चलाना चाहिए।

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्रालय की दक्षिण एवं मध्य एशियाई ब्यूरो प्रमुख एलिस वेल्स का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एफएटीएफ को देश के 'ग्रे सूची' के दर्जे पर अपना निर्णय देना है। एफएटीएफ ने पिछले साल जून में पाकिस्तान को 'ग्रे सूची' में डाल दिया था। 

पाकिस्तान को अक्तूबर 2019 तक एक प्रोजेक्ट पूरा करने दिया गया था। इसे पूरा नहीं कर पाने पर पाकिस्तान पर ईरान और उत्तर कोरिया के साथ काली सूची में डाले जाने का खतरा है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की दक्षिण एवं मध्य एशियाई ब्यूरो प्रमुख एलिस वेल्स ने पाकिस्तान में चार आतंकवादियों की गिरफ्तारी का स्वागत भी किया।
विज्ञापन


मालूम हो कि पाकिस्तान में गुरुवार को आतंकवाद के वित्तपोषण (टेरर फंडिंग) के आरोपों में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद- दावा के चार सदस्यों प्रोफेसर जफर इकबाल, याहिया अजीज, मोहम्मद अशरफ और अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया गया था।

वेल्स ने ट्वीट किया था कि हम इस खबर का स्वागत करते हैं कि पाकिस्तान ने लश्कर के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। लश्कर के क्रूर हमलों के पीड़ित इस बात के हकदार है कि वे लश्कर के सरगना हाफिज सईद समेत इन लोगों के खिलाफ अभियोग चलता देखें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें