फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: पाकिस्तानी नेता बुरफत ने ऑपरेशन सिंदूर का किया पुरजोर समर्थन, बोले- देश आतंकवाद का प्रायोजक

Thu, 08 May 2025 05:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, म्यूनिख

सार

पाकिस्तान में सिंधु देश की मांग करने वाले संगठन के नेता शफी बुरफत ने बयान जारी कर भारत के आतंकवाद विरोधी अभियानों को खुला और पुरजोर समर्थन दिया। जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज (जेएसएमएम) के अध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का प्रायोजक है। इस बात को अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्वीकार करनी चाहिए। 
विज्ञापन
भारत के मिसाइल हमले से पाकिस्तान में ध्वस्त आतंकी ढांचा (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सिंध की आजादी की मांग करने वाले जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज (जेएसएमएम) के अध्यक्ष शफी बुरफत ने बयान जारी कर भारत के आतंकवाद विरोधी अभियानों को खुला और पुरजोर समर्थन दिया। सिंध क्षेत्र को पाकिस्तान से अलग करने की वकालत करने वाले जेएसएमएम सुप्रीमो ने कहा, मूल मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच क्षेत्रीय या सैन्य टकराव का नहीं है। भारत के हमले पाकिस्तान या उसके लोगों पर हमला नहीं हैं, ये पाकिस्तान के भीतर आतंकवादी ठिकानों और प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाकर किए गए सटीक अभियान हैं।

विज्ञापन


बुरफत ने आगे कहा, यह भारतीय सेना की पाकिस्तान पोषित चरमपंथी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई है। इनका उद्देश्य पूरे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और मानवीय गरिमा को बनाए रखना है। पाकिस्तानी सेना समर्थित ये आतंकवादी हमले अनगिनत निर्दोष नागरिकों, खासकर कश्मीर में, का खून बहाने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी और उसकी सेना इन आतंकी समूहों का इस्तेमाल दक्षिण एशिया को अस्थिर करने और वैश्विक शांति को खतरे में डालने के लिए प्रॉक्सी की तरह करती। उन्होंने कहा, ऐसे आतंकवादियों को पनाह और बचाव देकर, पाकिस्तान खुद को नैतिक रूप से दिवालिया राज्य के रूप में पेश कर रहा है जो आतंक पर पनपता है।

ये भी पढ़ें: हाल-ए-पाकिस्तान: अचानक हमला हो गया...10 से 15 मिसाइलें गिरीं; पाकिस्तानियों ने सुनाई भारत के हमले की आंखोंदेखी
विज्ञापन


दुनिया इंसाफ की लड़ाई में भारत के साथ खड़ी
बुरफत ने एलान किया कि यह केवल दो देशों के बीच संघर्ष नहीं है। यह लड़ाई इंसाफ और बेइंसाफी के बीच है। इस लड़ाई में भारत को जो भी नुकसान हुआ है, उसे शांति और मानवता के लिए एक महान बलिदान के रूप में देखा जाना चाहिए। इस बीच, पाकिस्तान के लिए किसी भी झटके को आतंकवाद की नींव पर एक जोरदार प्रहार के तौर देखा जाना चाहिए। सिंधी नेता ने पाकिस्तान को अप्राकृतिक देश कहते हुए कहा कि भारत शांति, मूल्यों और एक गरिमापूर्ण सभ्यता के लिए खड़ा है। यह स्वाभाविक है कि दुनिया इस न्यायपूर्ण युद्ध में भारत के साथ खड़ी हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आतंक के नौ ठिकाने: आगे डॉक्टर-पीछे आतंकी; जहां से दहशतगर्द सिर उठा रहा थे, भारत ने उन्हीं जगहों को कुचला

अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के खिलाफ अपनाए सख्त रुख

  • बुरफत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सख्त रुख अपनाने और आतंकवाद को प्रायोजित करने में पाकिस्तान का योगदान स्वीकार करने की अपील की। उन्होंने पाकिस्तान को दुनिया की नजर में एक दुष्ट खलनायक करार देते हुए भारत को निर्दोष लोगों की जान बचाने और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बहादुरी से लड़ रहा एक जिम्मेदार नायक कहा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें