पत्रकार अयाज आमिर का बेटा शाह नवाज इस्लामाबाद के चक शहजाद इलाके में एक फार्महाउस में रहता है। इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि शाह नवाज ने अपनी पत्नी की घर के अंदर हत्या कर दी।
पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार के बेटे को अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मृतका आरोपी की तीसरी पत्नी थी। वह पहले ही अपनी दो पत्नियों को तलाक दे चुका है।
विज्ञापन
जनकारी के मुताबिक, पत्रकार अयाज आमिर का बेटा शाह नवाज इस्लामाबाद के चक शहजाद इलाके में एक फार्महाउस में रहता है। इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि शाह नवाज ने अपनी पत्नी की घर के अंदर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीमें ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय सारा इनाम पाकिस्तानी मूल की कनाडाई नागरिक थी। वह शुक्रवार सुबह मृत पाई गई। उसके सिर में डंबल मारकर हत्या की गई है। पुलिस सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर डॉन अखबार को बताया कि प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि उसने सारा को मौत के घाट उतारा है। हालांकि, खुद पर लगे आरोपों को उसने नकार दिया है।