भारत देश में बनी कोरोना वैक्सीन की साढ़े चार करोड़ खुराक पाकिस्तान को सप्लाई करेगा। पाकिस्तान को ये वैक्सीन गावी वैक्सीन समझौते के तहत दी जा रही है। जिस पर पाकिस्तान के साथ सितंबर 2020 में हस्ताक्षर किए गए था। बता दें कि भारत, वैक्सीन के मामले में पाकिस्तान के अलावा और भी कई देशों की मदद कर रहा है।
मार्च के अंत तक लगभग 1.6 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक पाकिस्तान को पहुंचा दी जाएगी। वहीं पूरी 4.5 करोड़ खुराकें पाकिस्तान को जून तक मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार पड़ोसी देश पाकिस्तान को सीरम संस्थान की वैक्सीन कोविशील्ड दी जाएगी। इसे ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के सचिव आमिर अशरफ ख्वाजा ने जानकारी देते हुए बताया कि देश को भारत में बनी हुई कोरोना वैक्सीन की खुराक इस महीने से मिलने मिलेगी। ख्वाजा ने कहा कि अब तक पाकिस्तान में 2.75 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। इनमें फ्रंट लाइन वर्कर और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।