आतंकवाद निरोधक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में कार्रवाई के दौरान आतंकवादियों के वाहन को निशाना बनाया गया। टीटीपी के आतंकवादी निकटवर्ती टांक जिले की ओर भाग रहे थे। इस दौरान हुई गोलीबारी में 12 आतंकवादी मारे गए।
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने आतंकी हमलों में वृद्धि के बाद प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी पाक सुरक्षा बलों ने बुधवार को देश के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 12 आतंकवादियों को मार गिराया।
विज्ञापन
आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में कार्रवाई के दौरान आतंकवादियों के वाहन को निशाना बनाया गया। टीटीपी के अजहरुद्दीन समूह के आतंकवादियों को सीटीडी टीम द्वारा तब रोका गया, जब वे निकटवर्ती टांक जिले की ओर भाग रहे थे और बाद में हुई गोलीबारी में 12 आतंकवादी मारे गए।
आतंकवादियों के कब्जे से हथियार और अफगान मुद्रा बरामद
उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और अफगान मुद्रा बरामद की गई। उन्होंने बताया कि टीटीपी जैसे आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के सरकार के हालिया फैसले के बीच यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते महीने 30 जनवरी को पेशावर मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हुए थे। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने पुलिस लाइन में स्थित मस्जिद में हुए इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली थी। पेशावर आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। पाकिस्तान के मंत्रियों ने संसद में कबूल किया था कि आतंकवादियों को पालना बड़ी भूल थी।