फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को अमेरिकी मिसाइलों की बिक्री परेशान करने वाली, क्षेत्र में अस्थिरता पैदा होगी : पाकिस्तान

Sat, 18 Apr 2020 02:53 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
pakistan flag - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान  ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका द्वारा भारत को पोत-रोधी मिसाइलों की बिक्री परेशान करने वाली है और इससे क्षेत्र में "अस्थिरता" पैदा होगी। अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत को हार्पून मिसाइलें और मार्क 54 टारपीडो बेचने के अपने संकल्प के बारे में इसी सप्ताह कांग्रेस को सूचित किया।

विज्ञापन


पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा भारत को मिसाइलों की बिक्री परेशान करने वाली है। उन्होंने कहा, तकनीकी सहायता और साजोसामान मदद के साथ इस तरह की मिसाइल प्रणालियों की बिक्री परेशान करने वाली है, जब महामारी से लड़ने के लिए वैश्विक प्रयास किए जा रहे हैं और इससे दक्षिण एशिया की पहले से ही संवेदनशील स्थिति अस्थिर होगी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को अत्याधुनिक हथियारों की बिक्री के बारे में अपनी चिंताओं को स्पष्ट किया है। पाकिस्तान और भारत के बीच उच्चायुक्त स्तर तक राजनयिक संबंधों की बहाली के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, फारूकी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "सार्थक बातचीत के लिए भारत को अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है ताकि कश्मीरी लोगों की इच्छा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर मुद्दे का समाधान हो सके।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें