फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को जाधव को ‘कॉन्सुलर’ पहुंच की पेशकश का लाभ उठाना चाहिए : पाकिस्तान

Fri, 29 Jan 2021 07:09 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव को कॉन्सुलर (राजनयिक) पहुंच के लिए उसकी पेशकश का लाभ भारत को उठाना चाहिये और मामले की प्रभावी समीक्षा के बारे में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के निर्णय को लागू करने में ‘सहयोग’ करना चाहिए।

विज्ञापन


भारताीय नौसेना के 55 साल के अवकाशप्राप्त अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में जासूसी एवं आतंकवाद के आरोप में मौत की सजा सुनाई है। इसके कुछ ही हफ्तों बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रूख किया था और मौत की सजा को चुनौती दी थी ।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने बृहस्पतिवार को अपने साप्ताहिक प्रेस संबोधन में कहा कि हम भारत से आगे आने का आह्वान करते हैं और वह तीसरे कॉन्सुलर पहुंच का लाभ उठाए और मामले को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में चलने दे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पहले ही दो बार भारत को कॉन्सुलर पहुंच मुहैया कराया है।
विज्ञापन


इस बीच जाधव से संबंधित मामले पर एक सवाल का जवाब देते हुए नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा माहौल तैयार करने में विफल रहा है जिसके तहत जाधव के खिलाफ लगाए गए आरोपों को गंभीरता से और प्रभावी ढंग से चुनौती दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें