फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा सीमा के जरिये भारत-अफगान व्यापार की इजाजत नहीं : पाक

Fri, 09 Aug 2019 02:35 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया
  • पाकिस्तान, अफगानिस्तान को वाघा सीमा के जरिए भारत से माल आयात करने की इजाजत नहीं देगा
  • कश्मीर विवाद में सैन्य विकल्प आजमाने की नहीं मंशा : पाक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान, अफगानिस्तान को वाघा सीमा के जरिए भारत से माल आयात करने की इजाजत नहीं देगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही। दाउद के कहा कि हमने अफगानिस्तान से वाघा सीमा के जरिये व्यापार की पहुंच को नहीं जोड़ने के लिए कहा था और वे इसके लिए सहमत थे। दरअसल, पारगमन व्यापार द्विपक्षीय मुद्दा है और किसी अन्य को इसमें लाना त्रिपक्षीय बात नहीं थी।
विज्ञापन


 इस महीने के अंत में अफगानिस्तान का दौरा करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि अफगान पक्ष वाघा सीमा के जरिये पहुंच का मुद्दा उठाने वाले हैं। भारत के साथ व्यापार के निलंबन पर, दाऊद ने जवाब दिया कि वह सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद जवाब देंगे। 

पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने के नई दिल्ली के ‘एकतरफा और अवैध’ कदम को भारत के साथ राजनायिक संबंध को कम करने का फैसला किया है। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि‘हम दिल्ली से अपने राजदूत को वापस बुलाएंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर विवाद में सैन्य विकल्प आजमाने की नहीं मंशा : पाक

जम्मू-कश्मीर का 70 साल से चला आ रहा विशेष दर्जा खत्म करने पर भारत के साथ पैदा हुए तनाव के बावजूद पाकिस्तान युद्ध के बारे में नहीं सोच रहा है। इस बात का इशारा पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को किया। 

कुरैशी ने स्पष्ट तौर पर कहा, पाकिस्तान की मंशा कश्मीर विवाद को लेकर सैन्य विकल्प आजमाने की नहीं है। हालांकि कुरैशी ने यह भी कहा कि भारत की तरफ से किसी तरह की उकसावे की कार्रवाई का जवाब देने के लिए पाकिस्तान पूरी तरह तैयार है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें