पिछले हफ्ते हालांकि पाकिस्तान ने भारत को औपचारिक रूप से सूचित किया था कि वह अफगानिस्तान को 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खेप और जीवन रक्षक दवाओं को अपने भूभाग से अपवाद स्वरूप ले जाने की इजाजत देगा, पर अब पाकिस्तान मुकर गया है।
भारत के इंसानियत के नाते अफगानिस्तान को 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजने की इजाजत देने के अपने फैसले से पाकिस्तान पलट गया है। भारत ने कहा था कि इस गेहूं को भारतीय या अफगान ट्रकों के जरिए पाकिस्तान वाघा सीमा से जाने की अनुमति दे।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते हालांकि पाकिस्तान ने भारत को औपचारिक रूप से सूचित किया था कि वह गेहूं की खेप और जीवन रक्षक दवाओं को अपने भूभाग से अपवाद स्वरूप ले जाने की इजाजत देगा, पर अब मुकर गया है।
पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि नई दिल्ली अफगानिस्तान गेहूं भेजने के इस अव्यावहारिक विकल्पों पर बिना बात अपनी टांग अड़ा रहा है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान से इस मसले पर बात चल रही है और पाकिस्तान की धरती से मानवीय सहायता अफगानिस्तान भेजे जाने को लेकर कोई शर्त नहीं थोपी जानी चाहिए।