फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद बोला- 71 का दौर नहीं, अब पाकिस्तान के पास एटमी ताकत

Mon, 06 Jun 2016 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने धमकी दी है कि भारत, पाकिस्तान को 1971 के समय का देश न समझे। अब पाकिस्तान के पास एटमी ताकत है। हाफिज ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह का जवाब देने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन


हाफिज सईद ने कहा कि अमेरिका भारतीय हवाई अड्डों पर ड्रोन तैनात कर रहा है, जिससे पाकिस्तान के शहरों पर हमला किया जा सके। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान अपने ड्रोन से भारत पर परमाणु हमले करेगा।

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कादिर खान ने भी भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि रावलपिंडी के नजदीक कहूटा से भारत की राजधानी दिल्ली को 5 मिनट में निशाना बनाने की क्षमता पाकिस्तान के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कादिर खान पाकिस्तान की ओर से किए गए पहले परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ पर सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें