फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में ईसाई व्यापारी और पुलिस अफसर की पत्नी की हत्या

Mon, 06 Jun 2016 03:15 AM IST
एजेंसी/ ढाका
विज्ञापन
विज्ञापन
 बांग्लादेश में एक बार फिर दो लोगों को सरे राह मौत के घाट उतार दिया गया है। रविवार की सुबह जहां एक पुलिस अधिकारी की पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वहीं, दोपहर तक एक ईसाई व्यापारी की अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश में बुद्धिजीवियों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हमले बढ़े हैं। रविवार सुबह को आतंकियों के खिलाफ कई अभियानोें में हिस्सा ले चुकेएक पुलिस अधिकारी की पत्नी को चिट्टागोंग में मौत के घाट उतार दिया गया। अपने छह साल के बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही महिला पर उसके बेटे के सामने ही चाकू से वार किए गए और फिर गोली मार दी गई। दूसरी तरफ, दोपहर में  नोटोरे जिला में सुनील गोम्स (65) नाम के ईसाई दुकानदार की उनकी दुकान में घुसकर ही हत्या कर दी गई।

हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमन खान ने पुलिस अधिकारी की पत्नी की हत्या के पीछे धार्मिक कट्टरवादियों का हाथ होने की आशंका जताई है। वहीं, गोम्स की हत्या के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल उनके पास कोई जानकारी नहीं है और जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें