फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर फेसबुक-ट्विटर को भी उलाहना देने पहुंचा पाकिस्तान

Mon, 19 Aug 2019 02:26 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अफवाहें फैलाने पर फेसबुक-ट्विटर ने सस्पेंड कर दिए थे अकाउंट
  • पाकिस्तान ने दोनों कंपनियों के भारतीय कर्मचारी जिम्मेदार ठहराए
  • ट्विटर पर #StopsuspendingPakistanis भी ट्रेंड होता नजर आया
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पूरी दुनिया में समर्थन मांगते घूम रहे पाकिस्तान ने अब सोशल मीडिया दिग्गजों फेसबुक और ट्विटर का भी दरवाजा खटखटाया है। पाकिस्तान ने दोनों सोशल मीडिया कंपनियों को उन यूजर्स खातों को लेकर उलाहना दिया, जिन्हें इन कंपनियों ने कश्मीर मुद्दे पर अफवाह फैलाने के आरोप में बंद कर दिया था। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दोनों कंपनियों के अधिकारियों के सामने इन खातों का मुद्दा उठाया और इन्हें बंद करने के लिए दोनों कंपनियों के मुख्यालयों में काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि भारतीय अधिकारियों ने पिछले सोमवार को बताया था कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत विरोधी दुष्प्रचार करने के लिए चार ट्विटर खातों को निलंबित करा दिया गया है। साथ ही चार अन्य खातों को बंद कराया जा रहा है। 



पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने रविवार को ट्वीट के जरिए बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने कश्मीर के समर्थन में पोस्ट करने वाले पाकिस्तानी अकाउंटों के निलंबन का मुद्दा ट्विटर और फेसबुक के सामने उठाया। 
विज्ञापन


गफूर ने आगे लिखा कि इन सोशल मीडिया खातों को निलंबित करने का कारण इन कंपनियों के मुख्यालय में भारतीय कर्मचारियों का काम करना है। गफूर ने लोगों से भी अपील की कि वे अपने खाते निलंबित करने के बारे में जानकारी ट्विटर और फेसबुक पर अपलोड करें। गफूर की इस अपील के बाद ट्विटर पर #StopsuspendingPakistanis हैशटैग भी ट्रेंड होता नजर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें