फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Rain: पाकिस्तान में बारिश का कहर जारी, पंजाब में दो बच्चों समेत सात की मौत, क्या अभी और बढ़ेगा खतरा?

Sun, 26 Jul 2026 02:56 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल आईएएनएस, इस्लामाबाद

सार

Pakistan Floods: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश ने तबाही मचा दी। अलग-अलग हादसों में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। कई मकान ढह गए और पशुओं का भी नुकसान हुआ। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। क्या लगातार हो रही बारिश से हालात और बिगड़ सकते हैं? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
 
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश ने पाकिस्तान में मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में मानसूनी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। पंजाब प्रांत में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश के कारण कई दर्दनाक हादसे हुए हैं। अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। कई मकानों की छतें गिर गईं, लोग मलबे में दब गए और कुछ लोगों की जान डूबने तथा बिजली का करंट लगने से चली गई। लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अनुसार, बारिश से हुई ज्यादातर मौतें मकानों और छतों के गिरने तथा डूबने की घटनाओं में हुई हैं। कई लोग बिजली के करंट की चपेट में आने से भी घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते कई इलाकों में कच्चे और पुराने मकान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पीडीएमए का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

किन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ?

लाहौर के गढ़ी शहू रेलवे कॉलोनी, बॉबी प्लाजा, सग्गियां पिंड और कहाना इलाके में मकानों की छत गिरने की चार अलग-अलग घटनाएं हुईं। इनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। कसूर जिले के अड्डा ढिंग शाह के पास भी एक मकान की छत गिरने से एक पुरुष और एक बच्चे की जान चली गई। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए। फैसलाबाद में छत गिरने से एक महिला की मौत हुई, जबकि गुजरांवाला के पठान कॉलोनी इलाके में खेतों में जमा बारिश के पानी में डूबने से एक बच्चे की जान चली गई।

ये भी पढ़ें- Ukraine: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर चार भारतीयों वाले जहाज पर हमला; दो सुरक्षित, दो के बारे में जानकारी नहीं

बारिश से और कौन-कौन से हादसे हुए?

बहावलनगर में मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल हुए। वहीं बारिश के दौरान बिजली के खंभे से करंट लगने पर एक व्यक्ति झुलस गया। नरवाल के सैर बाजवा गांव में छत गिरने से दो महिलाएं घायल हुईं। सियालकोट के दरमा वाला इलाके में भी मकान की छत गिरने से एक महिला घायल हो गई। ननकाना साहिब और शेखूपुरा में डेरा महबूब आलम तथा पीर शाह खाकी दीवान दरबार के पास हुई दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं घायल हुईं। ओकारा में भारी बारिश के कारण पशुओं का बाड़ा गिर गया, जिससे दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई पशुओं की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है।

पूरे पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में क्या हैं हालात?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें