अफगानिस्तान में अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद ने पाक आर्मी सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ बैठक की। इस दौरान युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान के लिए अंतर-अफगान वार्ता पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
खलीलजाद ने रविवार को इस्लामाबाद का दौरा किया और अफगान शांति प्रक्रिया पर बाजवा के साथ बातचीत की। खलीलजाद ने युद्धग्रस्त देश में शांति लाने के प्रयासों के तहत कतर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की यात्रा की है।