ब्रिटेन में सरकार ने 15 जून से लोगों को चर्च में प्रेयर करने की इजाजत दी है। हालांकि, इसके लिए उन्हें अकेले जाना होगा। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन देश में लोगों को घर के बाहर खाना खाने और शादी समारोहों में शामिल होने की मंजूरी देने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, सरकार ने देश के कई हिस्सों में अब भी स्कूल न खोलने का फैसला किया है।
- चीन में 11 नए मामले सामने आए
चीन में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं।नए मामले सामने आए हैं और एक भी मौत नहीं हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 83,036 हो गई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए 6 में से 5 लोग विदेश से लौटे थे। इसके साथ ही पांच नए बिना लक्षण वाले मामले भी मिले हैं।
- थाईलैंड में कोरोना के आठ नए मामले
थाइलैंड ने रविवार को कोरोना के आठ नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, अभी कोई नई मौत नहीं हुई है। जनवरी से अब 3,112 संक्रमण के मामले हैं और कुल 58 मौतें हुई हैं।