फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: बिलावल भुट्टो ने इमरान पर लगाए गंभीर आरोप, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले पाक पीएम देश को करेंगे संबोधित

Wed, 30 Mar 2022 05:43 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज देश को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
पाक नेशनल असेंबली में इमरान खान - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार गिरने की आशंका के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज देश को संबोधित कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे इस दौरान इस्तीफा भी दे सकते हैं। दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान की सरकार की विदाई लगभग तय हो गई है। पीएम इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन से मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट- पाकिस्तान (MQM-P) ने भी नाता तोड़ लिया है। उसने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान में विपक्ष का साथ देने का एलान किया है। 

विज्ञापन


इस बीच पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया कि इमरान खान ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आखिरी गेंद तक लड़ते हैं। इस्तीफा नहीं होगा। एक मैच होगा, दोस्त और दुश्मन दोनों इसे देखेंगे।

विपक्ष ने की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान नेशनल असेंबली में एमक्यूएम के खालिद मकबूल सिद्दीकी और एलओपी शहबाज शरीफ के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2018 में चुनाव के नाम पर चयन पूरे पाकिस्तान के खिलाफ एक साजिश थी।
विज्ञापन


बिलावल भुट्टो ने कहा कि शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री को इस्तीफा देकर सही चुनौती दी है। हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री ने अभी तक ऐसी कोई जिम्मेदारी नहीं दिखाई है, लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है, वह अब प्रधानमंत्री नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस्तीफा देना होगा, वह ज्यादा देर तक दौड़ते नहीं रह सकते। संसद का सत्र कल है, चलो कल मतदान करते हैं और मामले को सुलझाते हैं ताकि हम आगे बढ़ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें