फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan: 'सिर्फ चुनाव कराने के मामले पर बातचीत करना चाहते हैं इमरान खान', वकील का दावा

Sun, 03 Sep 2023 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

पंजाब की अटक जेल में इमरान खान से मिलने के बाद उनके वकील गौहर खान ने पोस्ट किया कि पीटीआई प्रमुख बस चुनाव के बारे में सभी से चर्चा करने के लिए इच्छुक हैं। अन्य वकील नदीम हैदर पंजूथा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि जब तक राजनीतिक स्थिरता नहीं होगी, तब तक पाकिस्तान में आर्थिक स्थिरता नहीं होगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर रोज नए-नए दावे किए जा रहे हैं। इस बीच उनके वकीलों ने कहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री किसी भी राजनीतिक दल या संगठन के साथ केवल देश में चुनाव कराने के मामले पर बातचीत करना चाहते हैं। वे इसके अलावा कुछ और चर्चा नहीं चाहते।

विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान सत्ता गंवाने के बाद से ही समयपूर्व चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। वह पिछले साल अप्रैल में नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव हार गए थे। बाद में उन्होंने चुनाव कराने की मांग करते हुए ‘हकीकी आजादी’ नारे के तहत एक अभियान चलाया था। उन्होंने शहबाज शरीफ की तत्कालीन सरकार और सैन्य नेतृत्व को सत्ता से अपनी बेदखली के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

पंजाब की अटक जेल में इमरान खान से मिलने के बाद उनके वकील गौहर खान ने पोस्ट किया कि पीटीआई प्रमुख बस चुनाव के बारे में सभी से चर्चा करने के लिए इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि आखिरकार अटक में अन्य सहयोगियों के संग खान साब से मिला। वह काफी जोश-खरोश में हैं, लेकिन उन्हें जारी अनिश्चितता, महंगाई और आतंकवाद को लेकर चिंता है।
विज्ञापन


अन्य वकील नदीम हैदर पंजूथा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि जब तक राजनीतिक स्थिरता नहीं होगी, तब तक पाकिस्तान में आर्थिक स्थिरता नहीं होगी। पंजूथा के मुताबिक, पीटीआई प्रमुख ने कहा कि हम सभी से चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन केवल चुनाव पर बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें