फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री इलाही के आवास पर पुलिस का छापा, 25 लोगों को किया गया गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2023 12:02 AM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pakistan: लाहौर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को एक अभियान शुरू किया था। करीब 500 पुलिसकर्मियों और भ्रष्टाचार निरोधक कर्मियों ने इलाही को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार करने के लिए उनके लाहौर स्थित आवास पर छापा मारा था।
विज्ञापन
Parvez Elahi, Ex-CM Punjab - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही के खिलाफ आतंकवाद के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने पर 25 लोगों को गिरफ्तार किया।

लाहौर पुलिस ने शुक्रवार की आधी रात को शुरू किया था अभियान

लाहौर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को एक अभियान शुरू किया था। इसके तहत करीब 500 पुलिसकर्मियों और भ्रष्टाचार निरोधक कर्मियों ने इलाही को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार करने के लिए उनके लाहौर स्थित आवास पर छापा मारा था।

इलाही और 50 अन्य पर आतंकवाद के आरोपों के तहत मामला दर्ज 

अभियान पांच घंटे से अधिक समय तक जारी रहने के बाद शनिवार तड़के समाप्त हो गया क्योंकि पुलिस इलाही को गिरफ्तार करने में विफल रही। वे पुलिस के पहुंचने से पहले घर से भाग गए थे। पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान की प्रवक्ता शाहिदा कमाल ने बताया, 'पुलिस ने इलाही और 50 अन्य के खिलाफ कथित तौर पर पत्थरों और पेट्रोल से हमला करने के लिए आतंकवाद के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें