फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat: यूएन मुख्यालय में भी लाइव सुना जाएगा मन की बात का 100वां एपिसोड, बिल गेट्स ने भी दी बधाई

Sat, 29 Apr 2023 08:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मन की बात रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी आम लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण तीन अक्तूबर 2014 में हुआ था।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (बाएं) और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बिल गेट्स (बाएं)। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम का 100 एपिसोड रविवार 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। इस खास मौके पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा- "मन की बात ने महिलाओं के आर्थिक, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य मुद्दों पर विकास के क्षेत्र में जागरूक किया है।"



इस ऐतिहासिक क्षण पर यूएन ने ट्वीट पर कहा- "ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण @UN मुख्यालय में ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में भी दिखाया जाएगा।"

विज्ञापन


न्यूयॉर्क में भी होगा प्रसारण 

मन की बात के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे होगा, तब न्यू यॉर्क में डेढ़ बज रहा होगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रविवार को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। 

स्थाई मिशन ने कहा- "मन की बात एक मासिक राष्ट्रीय परंपरा बन गई है। ये लाखों लोगों को भारत की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित करती है।"

न्यू जर्सी में कुछ ऐसे होगा कार्यक्रम का प्रसारण

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक संगठन के साथ मिलकर भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के लिए न्यू जर्सी में रविवार डेढ़ बजे इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। 

उन्होंने कहा- "रविवार 30 अप्रैल डेढ़ बजे मन की बात देखना भूलना मत। इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के लिए मिलकर जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी भारतीय और प्रवासियों और दुनिया के श्रोताओं से जुड़ेंगे।" 

मन की बात रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी आम लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण तीन अक्तूबर 2014 में हुआ था। इसका प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन में होता है। वहीं 100वां एपिसोड 30 अप्रैल रविवार को होगा। 

ब्रिटेन में भी होगा प्रसारण
लंदन में भारतीय समुदाय मन की बात के 100वें एपिसोड के विशेष प्रसारण की मेजबानी करेगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने कहा, "मन की बात अपने आप में एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। मुझे लगता है, यह हमारी स्मृति के इतिहास में पहली बार है जब किसी भी सरकार के प्रमुख ने अपने देशवासियों को संबोधित करने के लिए बिना ब्रेक के महीने-दर-महीने नियमित रूप से किसी कार्यक्रम को चुना है। उन्होंने अब तक 100 एपिसोड किए हैं।"

लंदन में मन की बात के 100वें एपिसोड के विशेष प्रसारण से पहले इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के चैप्टर हेड अनिरुद्ध साहनी ने कहा, "...मैं इस इवेंट के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने इनमें से कम से कम 75 एपिसोड देखे हैं।"
विज्ञापन


वहीं, लंदन में बंगाल हेरिटेज फाउंडेशन के ट्रस्टी सौरव नियोगी ने कहा, "...मैं मन की बात का 100वां एपिसोड सुनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यह उन तरीकों में से एक है जो अप्रवासी भारतीयों को भारत से जुड़े रहने और देश में हो रही सभी प्रगति के बारे में जानने में मदद करता है।"
 


गेटवे ऑफ इंडिया पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड से पहले मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें