बलूचिस्तान : पाकिस्तान सरकार ने ग्वादर में किसी भी प्रकार के निर्माण और विकास गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। पिछली पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सरकार के दौरान लगाया गया यह प्रतिबंध करीब चार साल तक जारी रहा। डॉन अखबार के मुताबिक, शुक्रवार को ग्वादर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के महानिदेशक ने विकास गतिविधियों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने पर रोक लगा दी।