पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने इमरान खान की सरकार को बदलने के लिए विदेशी साजिश का संकेत देने वाले एक कथित धमकी भरे पत्र को लेकर एक देश के खिलाफ मजबूत राजनीतिक कदम उठाने का फैसला किया है। हालांकि, इसने किसी देश का नाम नहीं लिया। प्रधानमंत्री इमरान खान ने उस देश में पाकिस्तान के राजदूत की ओर से भेजे गए इस विवादित पत्र को लेकर एनएससी की 37वीं बैठक की अध्यक्षता की। एनएससी ने फैसला किया कि उस देश के साथ विरोध शुरू किया जाना चाहिए।