फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imran Khan : पाकिस्तान की सियासत से उखड़े इमरान खान, सोशल मीडिया की पिच पर जमे

Sun, 10 Apr 2022 06:49 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

सोशल मीडिया पर इमरान खान की यूजर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि यह पाकिस्तान के लिए दुखद दिन है। पाकिस्तान ने एक सच्चे राजनेता को कुर्सी से हटा दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट की पिच पर हमेशा जमे रहे इमरान खान अपनी सियासी पारी में क्लीन बोल्ड हो गए। आखिरकार अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होने के बाद उनकी सरकार गिर गई। लेकिन इसके बावजूद इमरान खान अपने समर्थकों के बीच हीरो बने हुए हैं। पाकिस्तान की सियासत से उखड़े इमरान खान, सोशल मीडिया की पिच पर जमे हुए हैं। लोग उनकी कुर्सी जाने को दुखद दिन बता रहे हैं। ट्विटर पर #ImranKhan ट्रेंड कर रहा है और लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos



मिस्बाह हसन नाम के एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा- यह पाकिस्तान के लिए दुखद दिन है! इमरान खान पाकिस्तान के सबसे महान पीएम थे। एक सच्चे राजनेता जिन्होंने देश को सैन्य भ्रष्टाचार और आतंक के खिलाफ युद्ध के अंधेरे से बाहर निकाला। वह परिस्थितियों का शिकार हैं।



हिबा नाम की एक यूजर ने लिखा कि इतिहास एक ऐसे शख्स को याद रखेगा जो आखिरी मिनट तक लड़ा। खेल खत्म नहीं हुआ है वह जल्द ही 2023 में और मजबूती से आने वाला है। बस दुआ करें कि अल्लाह हमारे देश को काले कुत्तों से बचाए। वॉट ए मैन।



एक यूजर ने लिखा कि भाई इमरान खान, चाहे कुछ भी हो, हम जानते हैं कि आप भ्रष्ट राजनेताओं के विपरीत हैं, आशा की किरण हैं, और हम संयुक्त राष्ट्र में हमारे प्यारे पैगंबर की शान में कही गई बातों को कभी नहीं भूलेंगे। अल्लाह आपका साथ दे।
विज्ञापन



 एक मेमूना खान की यूजर ने लिखा कि आप बहुत बहादुर राजनेता हैं। आपका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें