फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: इमरान खान ने दी कोरोना को मात, चीनी वैक्सीन लगवाने के बाद हुए थे संक्रमित

Tue, 30 Mar 2021 07:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

चीन की कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना वायरस की चपेट में आए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने संक्रमण को मात देकर घर लौट आए हैं। पाकिस्तानी सांसद फैजल जावेद ने मंगलवार को प्रधानमंत्री इमरान के स्वस्थ्य होने की जानकारी दी। प्रधानमंत्री इमरान खान की 20 मार्च को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


सांसद जावेद ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना वायरस संक्रमण को हराकर पूरी तरह ठीक हो गए हैं। उन्होंने काम शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के निर्देशानुसार और कोरोना बचाव संबंधी नियमों को ध्यान में रखते हुए कामकाज संभाल लिया है। इसके साथ ही जावेद ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सबसे अपना ध्यान रखने की अपील की है। 


बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली। इमरान खान के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और रक्षा मंत्री परवेज खटक भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राष्ट्रपति आरिफ ने एक दिन पहले ही चीनी वैक्सीन लगवाई थी।
विज्ञापन


 राष्ट्रपति अल्वी ने सोमवार को ट्वीट किया, ''मैं कोविड-19 संक्रमित हूं। अल्लाह सभी कोविड पीड़ितों पर रहम करे। टीके की पहली खुराक ली थी। हालांकि, दूसरी खुराक के बाद एंटीबॉडी बननी शुरू होती हैं, जिसमें एक सप्ताह बाकी था। सावधानी बनाएं रखें।''  सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल ने ट्वीट करके रक्षा मंत्री परवेज खटक के संक्रमण की चपेट में होने की जानकारी साझा की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पाकिस्तान के अधिकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण की दर तेजी से बढ़ने और इसके 11 प्रतिशत के पार पहुंचने के बाद राजधानी इस्लामाबाद और देश के अन्य अति संवेदनशील इलाकों में सोमवार को आंशिक लॉकडाउन लागू कर दिया। पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों फिर से उछाल देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पिछले साल महामारी फैलने के समय से भी ज्यादा बुरे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें