फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के नेताओं के सामने गिड़गिड़ा रहा पाकिस्तान, अब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को फोन किया

Tue, 13 Aug 2019 12:16 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर मामले को लेकर विश्व के नेताओं से संपर्क करने के अपने प्रयासों के तहत इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से फोन पर बात की।

विज्ञापन


भारत ने पिछले सप्ताह जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराएं रद्द कर दीं और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों  जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया।



भारत के इस कदम पर आपत्ति जाहिर करते हुए पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर राजनयिक संबंधों में कटौती कर दी तथा नयी दिल्ली के साथ व्यापार संबंधों को रोक दिया।
विज्ञापन


द न्यूज इंटरनेशनल ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से सोमवार को बताया कि इस घटनाक्रम के बाद इमरान खान तथा विडोडो के बीच फोन पर पहला संवाद हुआ।

कश्मीर की स्थिति को लेकर इमरान पहले ही ब्रिटेन और मलेशिया के प्रधानमंत्रियों, तुर्की के राष्ट्रपति, सऊदी अरब के शहजादे और बहरीन के सम्राट से बात कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें