फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एनएससी की बैठक बुलाएंगे इमरान खान

Wed, 07 Aug 2019 02:33 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारत के कश्मीर फैसले को लेकर पाकिस्तान में बैठक
  • इससे पहले दी थी युद्ध की धमकी
  • पाकिस्तानी मंत्री दे रहे हैं गिदड़भभकी
विज्ञापन
पाक सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान(फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की तीन दिनों में दूसरी बैठक बुलाई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, कश्मीर मामलों के मंत्री के साथ अन्य अहम अधिकारी, तीनों सशस्त्र सेना के प्रमुख और आईएसआई प्रमुख सहित अन्य अधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान में भारत के आंतरिक मामलों को लेकर संयुक्त सत्र बुलाया गया था। इस दौरान इमरान खान ने भारत को लेकर काफी कुछ कहा था। इमरान खान ने कहा था कि वो भारत के इस कदम का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि वो इस मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे।

अनुच्छेद 370 को लेकर इमरान खान इतने आग बबूला हो गए थे कि उन्होंने कहा था कि भारत ने अनुच्छेद 370 को छेड़कर पुलवामा जैसे हमलों को न्योता दिया है। साथ ही यह भी कहा था कि दोनों देशों के बीच कश्मीर पर हुए युद्ध का पूरी दुनिया के लिए गंभीर परिणाम होंगे। 
विज्ञापन


भारत द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने कहा कि इस कदम से दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच संबंध और खराब होंगे। भारत द्वारा उठाए गए कदम से पाकिस्तान की संसद से लेकर सेना तक में बौखालहट है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने सभी कमांडरों के साथ एक बैठक की। 

पाकिस्तानी सेना प्रमुख बाजवा ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि हम कश्मीरियों की मदद के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उधर पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी भी भारत को युद्ध की धमकी दी। फवाद चौधरी ने कहा कि अब भारत को खून और आंसू से जवाब देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें