फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गए सुर: कंगाल पाकिस्तान को आई भारत की याद, कहा- पड़ोसी देश के साथ व्यापार समय की जरूरत 

Mon, 21 Feb 2022 01:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी पीएम के सलाहकार ने कहा कि, भारत के साथ व्यापार समय की जरूरत है। यह सभी के लिए फायदेमंद है। पाकिस्तान के लिए यह बहुत ही जरूरी है। इसे तुरंत शुरू किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान व्यापार - फोटो : Pakistan Tribune
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद व्यापारिक रिश्ते खत्म कर चुके पाकिस्तान को एक बार फिर से भारत की याद आई है। कंगाली के हालात से जूझ रहे पाकिस्तान ने कहा है कि, भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते समय की जरूरत है। इससे दोनों देशों को फायदा होगा। पाकिस्तान का यह बयान तब आया है, जब पाक पीएम इमरान खान पहली बार रूस दौरे पर जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, पाक पीएम के सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद ने व्यापार, निवेश और उत्पादन पर बात करते हुए भारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार हर किसी के लिए फायदेमंद है। खासतौर पर यह पाकिस्तान के लिए लाभदायक है। इसलिए इसे तुरंत शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, मैं भारत के साथ व्यापार शुरू करने के समर्थन में हूं। इससे पहले पाकिस्तान का बयान सामने आया था, कि कश्मीर में धारा 370 शुरू किए जाने तक वह भारत के साथ व्यापार शुरू नहीं करेगा। 

23 को रूस की दो दिनी यात्रा करेंगे पाक पीएम इमरान खान
पाक पीएम इमरान खान 23 फरवरी से रूस का दो दिनी दौरा करेंगे। गत 23 वर्षों में किसी पाकिस्तानी पीएम की यह पहली रूस यात्रा होगी। पाक विदेश मंत्रालय ने खान के 23-24 फरवरी को मॉस्को की यात्रा करने की पुष्टि की है। अधिकारी ने कहा, रूस ने आधिकारिक तौर पर उन्हें बुलाया हैं जहां पीएम द्विपक्षीय हित के अहम मुद्दों पर शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले, रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने इमरान खान की यात्रा की तैयारी किए जाने की पुष्टि की है। पाकिस्तान और रूस ने हालांकि आधिकारिक तौर पर खान की यात्रा की कोई घोषणा नहीं की है। खान ऐसे समय में रूस की यात्रा कर रहे हैं, जब यूक्रेन और रूस के बीच तनाव है। 

उनकी यात्रा के दौरान, आर्थिक एवं व्यापार सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। ‘पाकिस्तान स्ट्रीम गैस पाइपलाइन परियोजना’ पर भी प्रगति की उम्मीद है, जिसके तहत रूसी कम्पनी पाकिस्तान में कराची से कसूर तक भारतीय सीमा के पास एक पाइपलाइन बिछाएगी।

क्यों बदल गए हैं पाक के सुर
पाक पीएम इमरान खान का जल्द ही रूस दौरा होने वाला है। इस दौरान उनकी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ गैस पाइपलाइन बिछाने को लेकर चर्चा होगी। अब्दुल रजाक भी कह चुके हैं, रूस पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बिछाना चाहता है। दरअसल, रूस व मध्य एशिया के देशों से पाकिस्तान होते हुए गैस पाइपलाइन भारत तक जाती है, तो पाकिस्तान को इसके बदले मोटा पैसा पैसा मिल सकता है, यही कारण है कि अब पाक-भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को ठीक करना चाहता है। अब्दुल रजाक ने कहा कि मध्य एशिया के देशों के साथ भी व्यापार को शुरू करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें