फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने सऊदी के राजकुमार को संरक्षित पक्षी के शिकार की अनुमति दी

Sat, 05 Dec 2020 02:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
विज्ञापन
होबारा बस्टर्ड
विज्ञापन

सऊदी अरब पाकिस्तान से अपने अरबों डॉलर वापस मांग रहा है, ऐसे समय में पाकिस्तान की इमरान खान की सरकार ने सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान और दो अन्य लोगों को दुनियाभर में संरक्षित खूबसूरत हुबारा पक्षियों के शिकार की अनुमति दी है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि राजपरिवार के जिन दो अन्य लोगों को शिकार की अनुमति दी गई है, उनमें एक भगोड़ा राजकुमार भी है, जिसने पिछले साल फीस नहीं दी थी।


बताया जाता है कि इन तीनों ही लोगों को बलूचिस्तान और पंजाब में शिकार के लिए विशेष इलाके दिए गए हैं। इस सूची में सऊदी प्रिंस का नाम सबसे नीचे है, जो सऊदी अरब के अब असली बादशाह हैं। मध्य एशियाई देशों में पाए जाने वाले हुबारा पक्षी भीषण ठंड से बचने के लिए पाकिस्तान में शरण लेते हैं और अब इमरान सरकार ने इन बेजुबानों की जान का सऊदी प्रिंस से सौदा कर लिया है।

प्रिंस फहद ने कुछ साल पहले 2000 हुबारा पक्षियों का शिकार कर दुनियाभर के मीडिया में सुर्खियों में आ गए थे। पिछले साल हुबारा पक्षियों के शिकार के लिए जरूरी एक लाख डॉलर की फीस भी पाकिस्तान सरकार को नहीं चुकाई थी। शिकार के बाद फहद फीस चुकाए बिना ही वापस सऊदी अरब चले गए थे।
विज्ञापन


हुबारा पक्षियों की तादाद तेजी से कम होती जा रही है और पाकिस्तान में भी इसका शिकार वर्जित है। सूत्रों के मुताबिक इमरान खान सत्ता में आने से पहले इसके शिकार विरोध करते थे, लेकिन अब सऊदी राजकुमार को शिकार की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें