फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: शहबाज सरकार का बड़ा फैसला- इस पूर्व प्रधानमंत्री को चुना नया स्पीकर

Sat, 16 Apr 2022 01:03 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के 71 वर्षीय अशरफ को आज पद की शपथ दिलाई जा सकती है क्योंकि शुक्रवार दोपहर 12 बजे की समय सीमा तक उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार की तरफ से नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया था।
विज्ञापन
राजा परवेज अशरफ - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की संसद शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ को नया स्पीकर नियुक्त करने और इमरान खान के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के पक्ष में काम करने  वाले डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के 71 वर्षीय अशरफ को आज पद की शपथ दिलाई जा सकती है क्योंकि शुक्रवार दोपहर 12 बजे की समय सीमा तक उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार की तरफ से नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया था। अपदस्थ प्रधानमंत्री खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने में विफल रहने के बाद 9 अप्रैल को असद कैसर के इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया। अशरफ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता हैं जो कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री भी रह चुके हैं और वर्तमान गठबंधन सरकार के प्रमुख सहयोगी भी हैं।  

विज्ञापन


डिप्टी स्पीकर सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी पाक सरकार
नेशनल असेंबली खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के सदस्य और डिप्टी स्पीकर सूरी के खिलाफ पहले अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी, जो कि वर्तमान में कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। 11 अप्रैल को पाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री के रूप में शहबाज शरीफ के चुनाव से ठीक पहले, अपदस्थ प्रधान मंत्री खान की पार्टी के सांसदों ने नेशनल असेंबली से इस्तीफा देने का फैसला किया। खान की पीटीआई ने गुरुवार को घोषणा की कि सूरी ने 123 एमएनए के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं और नेशनल असेंबली (एनए) सचिवालय ने भी इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें