फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान ने सिंध के 190 हिंदुओं को भारत आने से रोका, वाघा बॉर्डर पहुंचे कई हिंदू परिवार

Wed, 08 Feb 2023 03:13 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में पाकिस्तानी हिंदू भारत आना चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार उन्हें रोक रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 190 हिंदुओं को पाकिस्तान सरकार ने वाघा बॉर्डर पर रोक लिया है। इन्हें भारत आने ही मंजूरी नहीं दी जा रही है। 
 
विज्ञापन
पाकिस्तान में हिंदुओं पर हमले। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत लगातार खराब होती जा रही है। हिंदू बच्चियों को अगवा करके उनके साथ दुष्कर्म करना और जबरन धर्म परिवर्तन कराना पाकिस्तान में अब आम हो गया है। हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बीच, पाकिस्तान सरकार ने भी हिंदुओं के साथ दोहरा रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में पाकिस्तानी हिंदू भारत आना चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार उन्हें रोक रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 190 हिंदुओं को पाकिस्तान सरकार ने वाघा बॉर्डर पर रोक लिया है। इन्हें भारत आने ही मंजूरी नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन


सिंध से बड़े पैमाने पर भारत आना चाहते हैं हिंदू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंध प्रांत से बड़े पैमाने पर हिंदू भारत आना चाहते हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार इसके लिए इजाजत नहीं दे रही है। कई लोगों को वाघा बॉर्डर पर रोक लिया गया है। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि वीजा के लिए अप्लाई करने वाले लोग भारत जाने का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। 

पाकिस्तान में 22 लाख से ज्यादा हिंदू
पाकिस्तान में 22 लाख 10 हजार से ज्यादा हिंदू रहते हैं। देश की कुल आबादी के 1.18 प्रतिशत हिस्सेदारी हिंदुओं की है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें