फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: आपदा में खोजा अवसर, पाकिस्तान में भूकंप के बाद 200 से ज्यादा कैदी जेल से भागे

Tue, 03 Jun 2025 02:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

जेल सुपरिटेंडेंट अरशद शाह ने बताया कि फरार हुए कैदियों में से 80 को वापस पकड़ लिया गया है। अभी भी 135 कैदी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आए दिन ऐसे कारनामे होते रहते हैं, जिनके चलते पाकिस्तान की किरकिरी होती है। अब ताजा मामले में पाकिस्तान की जेल से 216 कैदी फरार हो गए। दरअसल भूकंप के झटके लगने के बाद कैदियों को बैरकों से निकाला जा रहा था। आपदा में अवसर खोजते हुए 216 कैदी जेल से भाग गए। हालांकि भागे कैदियों में से 80 को वापस पकड़ लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


भूकंप के बीच भागे कैदी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते 24 घंटों में पाकिस्तान के कराची में भूकंप के कई झटके लगे हैं। कराची की मालिर जेल के सुपरिटेंडेंट अरशद शाह ने बताया कि भूकंप के झटकों के बीच सोमवार की रात को जेल के 600 कैदियों को जेल बैरकों से बाहर निकाला गया था। इस दौरान मची भगदड़ में मौका पाकर 216 कैदी फरार हो गए। इस भगदड़ में एक कैदी की मौत हो गई और सुरक्षाबलों के तीन जवान और एक जेल स्टाफ घायल हो गए। अरशद शाह ने बताया कि फरार हुए कैदियों में से 80 को वापस पकड़ लिया गया है। अभी भी 135 कैदी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- Gaza: गाजा में लोगों पर गोलीबारी, 27 की मौत, IDF ने कहा- सैनिकों को नुकसान पहुंचाना चाहते थे फलस्तीनी
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदियों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा संयुक्त अभियान
पुलिस और जांच एजेंसियों ने फरार कैदियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया है। सिंध के गृह मंत्री ने माना कि यह बीते कई वर्षों में सबसे बड़ा जेलब्रेक है। घटना की जांच के लिए जांच समिति बनाई गई है, जो इस लापरवाही की जांच करेगी। मालिर जेल में 6000 से ज्यादा कैदी बंद हैं और इनमें से अधिकतर ड्रग तस्करी के आरोप में बंद हैं। कराची में रविवार से अब तक भूकंप के 16 झटके लग चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें