फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: नई सरकार बनाने के लिए तैयार है विपक्ष, राष्ट्रपति अल्वी को हटाना और नवाज शरीफ की वापसी प्राथमिकता

Fri, 08 Apr 2022 06:34 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान सत्ता से बाहर होते ही देश में नई सरकार के गठन के लिए पाकिस्तान के विपक्ष ने शुरुआती वार्ता पूरी कर ली है। शुक्रवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विपक्ष अब योजना राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को हटाने और अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ब्रिटेन से वापसी की योजना पर काम कर रहा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ अगले प्रधानमंत्री के लिए विपक्ष के उम्मीदवार हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार वह शपथ लेने के बाद सरकार की संभावित प्राथमिकताओं का एलान करेंगे। इमरान खान ने पिछले सप्ताह अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने से पहले सदन में बहुमत खो दिया था। 

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने का नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष का फैसला रद्द कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश उमर अता बांदियाल की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने एक मत से कहा था कि नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम सूरी का फैसला संविधान और कानून के खिलाफ था और इसका कोई कानूनी प्रभाव नहीं है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री की ओर से राष्ट्रपति को दी गई नेशनल असेंबली को भंग करने की सलाह को भी असंवैधानिक बताया था। शुक्रवार को नेशनल असेंबली सचिवालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान शनिवार सुबह 10.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) होगा। 

इमरान सरकार के फैसले बदल सकती है नई सरकार
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सभी विपक्षी दलों को संभावित नई संघीय सरकार में आनुपातिक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और चार प्रांतों के गवर्नर को हटाने के लिए एक संवैधानिक रास्ता अपनाया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि नई सरकार प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार के सभी फैसलों की समीक्षा कर सकती है और उनमें बदलाव भी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें