फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम आतंक का समर्थन कर रहा पाकिस्तान, ऐसे में वार्ता का कोई मतलब नहीं: एस जयशंकर

Mon, 02 Sep 2019 06:38 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान खुलेआम आतंकवादियों को पालपोस रहा है और ऐसे में बातचीत का तब तक कोई मतलब नहीं है जब तक वह आतंकियों को पालना बंद नहीं कर देता। जयशंकर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा कश्मीर मुद्दे पर दि न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखे एक लेख पर बोल रहे थे। इमरान खान ने कहा था कि बातचीत करना बहुत जरूरी है जब दक्षिण एशिया में परमाणु हमले की आशंका बन रही है।   

विज्ञापन


ब्रसेल्स में पॉलिटिको (POLITICO) को दिए गए एक साक्षात्कार में जयशंकर ने कहा कि बातचीत की तब तक कोई संभावना नहीं है जब तक पाकिस्तान अपनी जमीन पर पल रहे आतंकी गिरोहों को समर्थन और वित्तीय मदद देना बंद नहीं कर देता। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान में किसी अंधेरे कोने में नहीं हो रहा है, बल्कि दिन की रोशनी में इसे अंजाम दिया जा रहा है।  

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर के हालात पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वहां स्थितियां बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट और टेलीफोन सुविधाएं इसलिए बंद की गई थीं, ताकि आतंकी इनका प्रयोग किसी अनहोनी के लिए न कर सकें।
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा, 'मैं कैसे आतंकियों और उनके आकाओं के बीच संपर्क काट सकता हूं, जबकि अन्य लोगों के लिए इंटरनेट सुविधा जारी रहे? मुझे यह जानकर खुशी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें