फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNESCO में कश्मीर और अयोध्या पर पाक ने फिर बोला झूठ, भारत ने जमकर लगाई लताड़

Thu, 14 Nov 2019 10:16 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, पेरिस
विज्ञापन
India At UNESCO - फोटो : ANI
विज्ञापन

पेरिस में चल रहे यूनेस्को की बैठक में पाकिस्तान ने फिर भारत के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश की। जिसपर भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। 

विज्ञापन


कश्मीर मुद्दे पर सभी अंतरराष्ट्रीय मंचो पर मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान ने एक बार फिर 40वें यूनेस्को सामान्य सम्मेलन-सामान्य नीति बहस के दौरान अपने प्रोपगेंडा को फैलाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसने सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या पर दिए गए फैसले का भी जिक्र किया। 

जिसके बाद से भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा गढ़े गए आरोप हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है, जो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।   
विज्ञापन


भारतीय प्रतिनिधि ने यूनेस्को सामान्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम पाकिस्तान के दुष्प्रचार का खंडन करते हैं। पाकिस्तान अपने मनगढ़ंत झूठ से भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में दिए गए फैसले पर पाकिस्तान की ओर से की गई अनुचित टिप्पणियों की निंदा करते हैं। यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है और पाकिस्तान को इसमें दखल देने का कोई हक नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें