बंद पड़े गिलगित-बाल्टिस्तान के बाजार
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस महामारी के बीच पाकिस्तान में बाजारों को खोल दिया गया है लेकिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के व्यापारियों के साथ भेदभाव करने का मामला सामने आया है।
पाकिस्तान में बाजार खोलने की अनुमित दे दी गई है लेकिन गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रशासन द्वारा लोगों को दुकानें नहीं खोलने दी जा रही हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एनएलआई बाजार के व्यापारियों का कहना है कि उनके साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है।
एक व्यापारी ने कहा कि अन्य सभी बाजार खुले हैं लेकिन हमें बंद रखने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से सवाल किया कि क्या हम इंसान नहीं हैं? क्या हमारे बच्चे नहीं हैं?
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने पीओके के लोगों के साथ भेदभाव किया है। पाकिस्तान पहले भी पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों के साथ भेदभाव करता रहा है। वहां के लोग कई बार पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं लेकिन वहां की सरकार उनकी आवाजों को दबा देती है।