फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों पर पाकिस्तान की ज्यादती, व्यापारी बोले- क्या हम इंसान नहीं हैं

Wed, 13 May 2020 02:50 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों का पाकिस्तान सरकार पर आरोप
  • व्यापारियों के साथ भेदभाव कर रही इमरान खान की सरकार
  • व्यापारी बोले- क्या हम इंसान नहीं हैं? क्या हमारे बच्चे नहीं हैं?
विज्ञापन
बंद पड़े गिलगित-बाल्टिस्तान के बाजार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के बीच पाकिस्तान में बाजारों को खोल दिया गया है लेकिन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के व्यापारियों के साथ भेदभाव करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में बाजार खोलने की अनुमित दे दी गई है लेकिन गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रशासन द्वारा लोगों को दुकानें नहीं खोलने दी जा रही हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में एनएलआई बाजार के व्यापारियों का कहना है कि उनके साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। 
 


एक व्यापारी ने कहा कि अन्य सभी बाजार खुले हैं लेकिन हमें बंद रखने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से सवाल किया कि क्या हम इंसान नहीं हैं? क्या हमारे बच्चे नहीं हैं?
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने पीओके के लोगों के साथ भेदभाव किया है। पाकिस्तान पहले भी पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों के साथ भेदभाव करता रहा है। वहां के लोग कई बार पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं लेकिन वहां की सरकार उनकी आवाजों को दबा देती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें