भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच सैन्य मामलों की जानकार और मिलिट्री इंक... इनसाइड पाकिस्तान मिलिट्री इकोनॉमी की लेखिका आयशा सिद्दीका के बयान ने पाक की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि उनका देश भारत के खिलाफ लड़ाई करने की स्थिति में नहीं है।
आयशा सिद्दीका ने कहा कि पाकिस्तान इस समय अर्थव्यवस्था में आई गंभीर मंदी का सामना कर रहा है और मुद्रास्फीति की दर नियंत्रण से बाहर है। इस स्थिति में पाकिस्तान, भारत से युद्ध नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि जब मैंने पाक अधिकृत कश्मीर के अपने दोस्त से पूछा कि पाक सेना क्यों नहीं जंग लड़ रही है तो उसने जवाब दिया कि...वह हार जायेगी। इसका मतलब पाकिस्तान का आम आदमी भी यह समझ रहा है कि पाकिस्तानी सेना भारत के साथ युद्ध नहीं लड़ सकती है।
यह पहली बार है जब पाकिस्तान का आम आदमी भी समझ चुका है कि भारत के साथ युद्ध संभव नहीं है। पिछले 72 सालों से पाकिस्तानी सेना का फोकस कश्मीर और भारत था। पाकिस्तानी सेना में कुछ समूह काफी गुस्से में हैं और वे सवाल उठाएंगे।