फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं; शहबाज सरकार के मंत्री ने बताई दाम कम नहीं करने की वजह

Fri, 16 Jun 2023 11:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी सरकार ने 31 मई को 15 दिनों के लिए पेट्रोल, डीजल और अन्य पेट्रलियम उत्पादों की कीमतों में कमी की थी। उन्होंने अगले 15 दिनों के लिए पेट्रोल की कीमत में 8 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं करने की घोषणा की है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी। डार ने कहा कि प्रेट्रोलियम उत्पादों के इंटरनेशनल मूल्यों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आरिफ ने कहा था कि बजट 2023-24 से पहले पेट्रोल के दाम कम किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया था कि इंटरनेशनल मोनेटरी फंड (आईएमएफ) को टार्गेट सब्सिडी से कोई समस्या नहीं है। 

पाकिस्तानी सरकार ने 31 मई को 15 दिनों के लिए पेट्रोल, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कमी की थी। उन्होंने अगले 15 दिनों के लिए पेट्रोल की कीमत में 8 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और हल्के डीजल की कीमत में 5 रुपये की कमी करने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


पेट्रोल की नई कीमत 270 रुपये से घटाकर 262 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 258 रुपये से घटाकर 253 रुपये प्रति लीटर और लाइट डीजल की कीमत 152 रुपये से घटाकर 147 रुपये प्रति लीटर कर दी गई।

किरोसीन की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोलियम उत्पादों की नई कीमत एक जून से लागू की जाएगी। यह अप्रैल के बाद से पाकिस्तान में तीसरी बार पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कमी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें