फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: शिक्षक की हत्या से नाराज लोगों ने स्कूल के स्टाफ रूम में की फायरिंग; सात शिक्षकों को लगी गोली, मौत

Thu, 04 May 2023 09:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में ही आतंकियों ने गोलीबारी की। इस दौरान छह सैनिकों की मौत हो गई। सेना के मुताबिक, गोलीबारी उत्तरी वजीरिस्तान के दीर दुनी इलाके में हुई। इलाके में छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर जनजातीय जिले में गुरुवार को घात लगाकर की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में आठ स्कूली शिक्षकों की मौत हो गई। इसके अलावा खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में ही आतंकियों ने गोलीबारी की। इस दौरान छह सैनिकों की मौत हो गई। सेना के मुताबिक, गोलीबारी उत्तरी वजीरिस्तान के दीर दुनी इलाके में हुई। इलाके में छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी है। पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद के खतरे को मिटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ऊपरी कुर्रम जनजातीय जिले के पाराचिनार मुख्यालय की शालोजान रोड पर अज्ञात बंदूकधारियों ने तेरी मेंगल जनजाति (सुन्नी जनजाति) के एक स्कूल शिक्षक की हत्या कर दी। उनकी पहचान मुहम्मद शरीफ के रूप में हुई। घटना के बाद नाराज टेरी मेंगल आदिवासियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया। इसके बाद कुछ बंदूकधारी लोगों ने शरीफ की हत्या का बदला लेने के लिए उसी जिले के सरकारी तेरी मेंगल हाई स्कूल के स्टाफ रूम पर धावा बोल दिया और तोरी जनजाति (शिया जनजाति) के सात शिक्षकों की हत्या कर दी।सभी शिक्षक अपनी परीक्षा ड्यूटी करने के लिए स्कूल में थे। हमले के बाद हमलावर फरार हो गए।

हालांकि, किसी समूह या व्यक्ति ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह क्षेत्र सुन्नियों और शियाओं के बीच सांप्रदायिक संघर्ष के लिए जाना जाता है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। हत्याओं के बाद कोहाट बोर्ड की 9वीं और 10वीं कक्षा की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


ऑल खुर्रम टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद जाहिद हुसैन ने बताया कि सात शिक्षकों की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। पुलिस ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। यह घटना पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा कुख्यात तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कमांडर अब्दुल जबर शाह और दो अन्य को मार जाने के बाद हुई है। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कई अहम गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने घटना की निंदा की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी इस घटना की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें