सूचना मिलने के बाद स्थानीय लेवीज बल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटखेला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को बंदूकधारी हमलावर ने घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस दौरान एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना मालाकंद जिले के बटखेला तहसील में हुई। हमलावर ने तीन महिलाओं और छह पुरुषों सहित एक ही परिवार के नौ सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद स्थानीय लेवीज बल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटखेला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, इस नृशंस हत्या के पीछे शादी का विवाद था और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री मुहम्मद आजम खान ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कटघरे में लाया जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाएगा।