फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: नए साल के जश्न के दौरान गोलीबारी में 37 घायल; हिंदू महिला की हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद

Sun, 01 Jan 2023 11:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान में नए साल के जश्न के दौरान गोलीबारी में 37 लोग घायल हो गए। वहीं, बीते दिनों सिंध प्रांत में हिंदू महिला की हत्या मामले में जांच टीम को बड़ी सफलता मिली है। जांच टीम ने महिला की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है।
 
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 40 साल की हिंदू महिला के साथ हैवानियत के बाद हत्या के मामले में गठित जांच दल को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, दया भील की हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार जांच दल ने बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि बरामद हथियार से ही सिंध प्रांत में पिछले सप्ताह 44 वर्षीय हिंदू महिला की हत्या की गई थी। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान में नए साल का जश्न कुछ यूं मनाया गया कि कई लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शनिवार रात 12 बजे कराची और कई बड़े शहरों में गोलीबारी करके नए साल का स्वागत किया गया। इस गोलीबारी में 37 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


हिंदू महिला की हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' ने दावा किया है कि सिंध के हैदराबाद शहर की पुलिस टीम ने एक दरांती बरामद की है। जिसके बारे में उनका मानना है कि हत्या में इसका इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दरांती को जांच के लिए सिंध स्वास्थ्य विभाग की प्रयोगशाला में भेजा गया है जिससे पता चल सके कि हत्या में उसका प्रयोग हुआ भी था या नहीं। 

क्या था मामला
दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान के सिंझोरो कस्बे में एक हिंदू महिला के साथ पहले कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। फिर उसके बाद उसका सिर कलम कर दिया गया और बाद में उसकी खाल उतार दी गई। वहां की सीनेटर कृष्णा कुमारी ने कहा कि महिला की हत्या की गई और उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया। एक हिंदू महिला की इस हैवानी के साथ हत्या को लेकर वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों ने नाराजगी जताई थी। इतना ही नहीं, भारत ने भी इसे लेकर पाकिस्तान को फटकार लगाई थी। 
विज्ञापन


नए साल के जश्न में 22 लोग हुए घायल
शनिवार रात जहां पूरी दुनिया नए साल का स्वागत आतिशबाजी करके कर रही थी वहीं, पाकिस्तान में नए साल का स्वागत बंदूकों से किया गया। कराची सहित देश के कई बड़े शहरों में नये साल के मौके पर गोलीबारी की गई। ऐसी घटनाओं में 37 लोग घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी की इन घटनाओं के घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, कोरंगी में गोलीबारी के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से तीन पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायलों में अब दो शिशु और चार महिलाएं शामिल हैं। साथ ही  गोलीबारी के संबंध में कराची पुलिस द्वारा 19 लोगों को हिरासत में लिया गया था। 

खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चेकपोस्ट पर हमला
खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत जिले के शाहबाज खेल इलाके में एक बंदूकधारी ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। जवाबी गोलीबारी में एक आतंकी भी ढेर कर दिया गया। लक्की मरवत के पुलिस प्रवक्ता शाहिद हमीद ने कहा कि आतंकवादियों ने पुलिस चेक पोस्ट पर भारी और स्वचालित हथियारों से हमला किया और अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान आरपीजी-7, ग्रेनेड और अन्य उन्नत हथियारों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस की समय पर कार्रवाई के चलते हमले को नाकाम कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें