फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: एयर एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए लंदन रवाना हुए नवाज शरीफ

Tue, 19 Nov 2019 12:26 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
लंदन रवाना हुए नवाज शरीफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मंगलवार को उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। लाहौर उच्च न्यायालय ने कई बीमारियों से ग्रसित शरीफ को चार हफ्तों के लिए विदेश जाने की इजाजत दे दी थी और इमरान खान सरकार के क्षतिपूर्ति बांड पर हस्ताक्षर करवाने की शर्त को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन





69 साल के शरीफ के साथ उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ और उनके चिकित्सक अदनान खान भी लंदन गए हैं। उनके लिए अत्याधुनिक एयर एंबुलेंस दोहा से मंगवाई गई थी, उसी में सवार होकर वह कतर से लंदन के लिए रवाना हुए। 

पीएमएलएन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने बताया कि शरीफ को इलाज के लिए लंदन के हार्ले स्ट्रीट क्लिनिक ले जाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अमेरिका (बोस्टन) भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि रवाना होने से पहले चिकित्सकों ने शरीफ की लाहौर के जटी उमरा आवास पर जांच की और यात्रा के दौरान उनकी हालत स्थिर बनाए रखने के लिए उन्हें स्टीरॉइड तथा दवाईयों के भारी डोज दिए।
विज्ञापन


एयर एंबुलेंस में गहन चिकित्सा इकाई और शल्य चिकित्सा कक्ष स्थापित किए गए हैं। इसमें चिकित्सक और उनके सहायक भी मौजूद रहेंगे। इमरान खान सरकार ने नवाज शरीफ को इलाज कराने के लिए ब्रिटेन जाने के वास्ते 700 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति बॉन्ड जमा कराने की शर्त रखी थी। लेकिन शरीफ ने इमरान खान सरकार की मांग मानने से बुधवार को इनकार कर दिया था और कहा था कि यह 'गैरकानूनी' है ।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सुप्रीमो ने कहा था कि यह प्रधानमंत्री खान द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें इस्तेमाल करने के लिए फंसाने का एक तरीका है। शरीफ ने सरकार की इस मांग को अदालत में चुनौती दी थी। लाहौर उच्च न्यायालय ने इमरान खान सरकार की बांड जमा करने की शर्त को दरकिनार करते हुए शरीफ को इलाज के वास्ते चार सप्ताह के लिये विदेश जाने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें