फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशनिंदा में पाकिस्तान के राष्ट्रीय बैंक के मैनेजर की सिक्योरिटी गार्ड ने की हत्या

Fri, 06 Nov 2020 02:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी , लाहौर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में राष्ट्रीय बैंक के मैनेजर को बैंक के ही एक सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लाहौर से 250 किमी दूर खुशाब जिले के कायदाबाद तहसील की है। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान (एनबीपी) के मैनेजर मलिक इमरान हनीफ को बुधवार सुबह बैंक के सिक्योरिटी गार्ड अहमद नवाज ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बैंक मैनेजर को लाहौर के सर्विसेज अस्पताल ले गया गया, जहां बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।


सेना से रिटायर्ड अहमद नवाज का दावा कि बैंक मैनेजर ने ईशनिंदा (इस्लाम या पैंगबर मोहम्मद साहब का अपमान) की थी, जिसकी वजह से उसने उसे गोली मारी। 

दूसरी ओर, बैंक मैनेजर के परिवार का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड ने ईशनिंदा के आड़ में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। परिवार के मुताबिक, कुछ महीने पहले हनीफ और सिक्योरिटी गार्ड के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी तारिक विलायत ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या और कथित ईशनिंदा के इस मामले की जांच चल रही है। इस सिलसिले में आरोपी से पूछताछ हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें