फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन ने जलवायु शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दिया निमंत्रण

Fri, 06 Nov 2020 02:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Twitter@narendramodi
विज्ञापन

ब्रिटेन ने जलवायु पर अगले महीने होने जा रहे क्लाइमेट एंबीशन समिट 2021 में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है। सम्मेलन 12 दिसंबर को ब्रिटेन में होगा।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दुनियाभर के नेता जलवायु पर अपने विचार साझा करेंगे। पेरिस जलवायु समझौते के पांच साल पूरे होने के मौके पर यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पहले यह सम्मेलन नवंबर में आयोजित होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे स्थगित करना पड़ा।

माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की मांग
ब्रिटेन दौरे पर विदेश सचिव शृंगला ने भारतीय मूल की गृहमंत्री प्रीति पटेल से लंदन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


शृंगला ने ब्रिटेन से दोनों भगोड़ा कारोबारियों को भारत को सौंपने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। ब्रिटेन से माल्या को भारत लाने संबंधी सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। वहीं, हीरा कारोबारी नीरव लंबे समय से लंदन की जेल में बंद है। माल्या और नीरव भारतीय बैंकों का हजारों करोड़ का बकाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें