फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सांसद का कारनामा : 62 साल की उम्र में 14 साल की बच्ची से किया निकाह

Tue, 23 Feb 2021 01:08 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी - फोटो : ANI
विज्ञापन
जहां पूरी दुनिया में बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है वहीं पाकिस्तान के बलूचिस्तान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 62 वर्षीय सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी ने एक 14 साल की नाबालिग बच्ची से शादी कर ली है। हालांकि सरकार ने पुलिस जांच के आदेश दे दिया है। सलाहउद्दीन बलूचिस्तान के चित्राल से सांसद हैं। पुलिस ने बताया कि एक एनजीओ ने इस शादी की जानकारी दी है।
विज्ञापन


बच्ची के जन्म प्रमाणपत्र से खुलासा
‘द डॉन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के स्कूल ने उसका जन्म प्रमाणपत्र मीडिया के सामने पेश किया। इसमें उसकी जन्म की तारीख 28 अक्तूबर 2006 बताई गई है। इसके बाद एक स्थानीय एनजीओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब इसकी जांच की जाएगी।

लड़की के पिता ने किसी भी तरह की शादी से किया इनकार
वहीं जब शिकायत मिलने पर स्थानीय पुलिस लड़की के घर पहुंची तो उसके पिता ने अपनी बेटी की शादी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की शादी हुई ही नहीं है। वहीं पुलिस के डीपीओ ने कहा कि लड़की के पिता ने हमें भरोसा दिया है कि वह कभी भी उस सांसद के पास अपनी बेटी को नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान में 16 वर्ष से कम की लड़की की शादी गुनाह
पाकिस्तान में निकाह कानून की बात करें तो यहां लड़कियों की शादी की उम्र 16 साल तय की गई है। अगर इससे कम उम्र में शादी की जाती है तो कानूनी तौर पर यह गुनाह माना जाएगा और इसके लिए सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें