फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर और कई मुद्दों पर पोम्पियो से मिले पाकिस्तानी मंत्री शाह महमूद कुरैशी

Sun, 19 Jan 2020 02:03 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ मुलाकात कर मध्य-पूर्व के ताजा घटनाक्रम, अफगान शांति प्रक्रिया, दक्षिण एशिया में स्थिरता और कश्मीर समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। संयुक्त राष्ट्र में मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी कश्मीर को लेकर बातचीत का सिलसिला जारी रखे हुए हैं जबकि उनकी बातों पर कोई गौर नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


कुरैशी यहां राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यम से मध्य-पूर्व में तनाव कम करने और हल करने की कोशिशों के समर्थन में अमेरिका की दो दिनी यात्रा पर हैं। वे ईरानी जनरल की हत्या के बाद क्षेत्र में फैले तनाव के मद्देनजर पीएम इमरान खान के निर्देशों के तहत यात्रा कर रहे हैं। 

पाक विदेश मंत्री ने पोम्पियो से पाक-अमेरिकी सहयोग के लिए व्यापार और निवेश संबंधों के महत्व को लेकर चर्चा की। पोम्पियो ने कहा कि उनकी कुरैशी के साथ बैठक अच्छी रही और अफगान शांति प्रक्रिया, द्विपक्षीय व्यापार संबंधों और ईरानी आक्रामकता समेत कई मुद्दों पर बात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें