फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: रेस्त्रां में घुसे पाकिस्तान के मंत्री अहसान इकबाल, पहले से मौजूद लोग चिल्लाने लगे 'चोर-चोर', वीडियो वायरल

Sat, 09 Jul 2022 09:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इस्लामाबाद-लाहौर हाईवे पर एक रेस्त्रां में गए थे। वहां एक परिवार उनसे उलझ गया था। परिवार के पांच सदस्यों ने मंत्री को चोर-चोर बुलाया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल का वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक परिवार उनसे उलझते हुए नजर रहा है। परिवार के सभी सदस्यों ने मंत्री को चोर-चोर कहकर बुलाया। हालांकि इसके पीचे वजह क्या थी यह अभी तक साफ नहीं है। 
विज्ञापन


इस्लामाबाद-लाहौर हाईवे पर एक रेस्त्रां में गए थे अहसान इकबाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहसान इकबाल एक रेस्त्रां में गए थे जहां मंत्री और परिवार के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पाकिस्तान के एक समाचार चैनल के मुताबिक, अहसान इस्लामाबाद-लाहौर हाईवे पर एक रेस्त्रां  में गए थे। वहां एक परिवार उनसे उलझ गया था। परिवार के पांच सदस्यों ने मंत्री को चोर-चोर बुलाया। 

वहीं अहसान ने ट्वीट में कहा कि परिवार खुद को कुलीन वर्ग का बता रहा था, मगर उनकी हरकतों से ऐसा लग रहा था कि वे असभ्य लोग थे। 

मौजूदा शहबाज सरकार की सत्ता में वापसी को साजिश बता रहे इमरान
बता दें कि इमरान खान ने अभी शहबाज शरीफ के खिलाफ देशव्यापी अभियान छेड़ा हुआ है। उनका कहना है कि वर्तमान सरकार एक चोर सरकार है, जो विदेशी साजिश की मदद से सत्ता पर काबिज हुई है। 
विज्ञापन


देखते ही एक परिवार के सदस्यों ने लगाए चोर-चोर के नारे
अहसान इकबाल ने एक ट्वीट में कहा कि वे एक बहस में लगे हुए हैं और सभ्य प्रतिक्रिया देने के बजाय परिवार ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार के बच्चों सहित तीन-पांच सदस्यों ने इकबाल को देखते हुए चोर का नारा लगाना शुरू कर दिया। वीडियो में इकबाल को परिवार के सबसे बड़े सदस्य, एक महिला सहित परिवार की ओर इशारा करते और कुछ कहते हुए देखा जा सकता है। 

इमरान खान की पार्टी के पीटीआई के झेलम के जिला महासचिव फराज चौधरी द्वारा वीडियो साझा किया गया था। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि अदालतें अहसान इकबाल जैसे लोगों को हिसाब देंगी, जनता उन्हें हर शहर के चौक पर हिसाब देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें