फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की गीदड़भभकी: भारत पर मिसाइल से करेंगे हमला, साथ देने वाले मुल्कों का भी यही होगा हश्र

Tue, 29 Oct 2019 01:54 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तानी मंत्री अली अमीन - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पाकिस्तान में कश्मीर मामलों के मंत्री अली अमीन ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तानी मंत्री ने भारत को मिसाइल हमलों की धमकी दी। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में एक रैली को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत अगर कश्मीर मसले पर अपने रूख से पीछे नहीं हटता है तो इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे। एक मिसाइल भारत की तरफ जाएगी। और जो उसका साथ देने की कोशिश करेगा, दूसरी मिसाइल उस देश पर भी दाग दी जाएगी। अमीन ने यह भी स्वीकार किया कि कश्मीर पर पाकिस्तान को किसी भी राष्ट्र से समर्थन नहीं मिल रहा है और यह चुप्पी सभी के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। 

इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार ने कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए अलग से एक मंत्रालय का गठन किया हुआ है और इसके प्रभारी के तौर पर अली अमीन गांदापुर को नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को अमीन ने लाहौर में एक जनसभा को संबोधित कर रहा थे। इसी सभा में कश्मीर का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि अगर भारत के साथ तनाव इसी तरह जारी रहता है तो इससे दोनों मुल्कों के बीच जंग का खतरा होगा। भारत की तरफ से भड़काऊ कार्रवाई की जा रही है और ऐसे में पाकिस्तान चुप नहीं बैठने वाला है। 

कश्मीर पर कोई भी पाकिस्तान का साथ नहीं दे रहा: मंत्री
लाहौर में दिए गए अपने भाषण में अली अमीन ने माना कि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को किसी का भी साथ नहीं मिल रहा है बल्कि सारी दुनिया भारत का साथ दे रही है। मंत्री के मुताबिक, इन्हीं कारणों की वजह से भारत का हौसला बढ़ रहा है। इसी क्रम में उन्होंने हमले की धमकी भी दी। 

मंत्री ने कहा कि भारत का साथ देने वाले मुल्कों से मैं कहना चाहता हूं कि वो सावधान रहें वरना उन्हें भी नतीजे भुगतने होंगे। अगर हम एक मिसाइल भारत पर दागेंगे तो दूसरी उस मुल्क पर दागी जाएगी जो उसका साथ दे रहा होगा। 
विज्ञापन


भारत का साथ देने वाले मुस्लिम देश पर भी करेंगे हमला: मंत्री
इसके बाद एक पत्रकार ने मंत्री अमीन ने पूछा कि अगर किसी मुस्लिम देश ने भारत का साथ दिया तो आप क्या कदम उठाएंगे? इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि अगर कोई मुस्लिम देश भारत का साथ देता है तो पाकिस्तान उस पर भी हमला करने से पीछे नहीं हटेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें