अमेरिकी सेना का श्वान जिसने बगदादी को खोजा था
- फोटो : PTI
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना के उस प्रशिक्षित कुत्ते की तस्वीर को सार्वजनिक किया है जिसने आईएसआईएस सरगना अबू बकर अल बगदादी को मारने में अहम भूमिका निभाई। यह कुत्ता बेल्जियन मालिनोस नस्ल का है।
बेल्जियन मेलिनोस प्रजाति के कुत्ते उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने यूएस नेवी सील टीम की अल-कायदा के संस्थापक लादेन को एबटाबाद में ढूंढने में मदद की थी।
ट्रंप ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि हमने अद्भुत कुत्ते की एक तस्वीर को सार्वजनिक किया है जिसने आईएसआईएस सरगना अबू बकर अल-बगदादी को पकड़ने और मारने में बड़ी भूमिका निभाई।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले बेल्जियन मेलिनोस कुत्ते उस विशेष टीम का हिस्सा थे जो दिल्ली में सुरक्षा जांच के लिए आए थे।
भारत में इन कुत्तों को शिकारियों को पकड़ने के लिए असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में इस्तेमाल किया जा रहा है। सीआरपीएफ और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा 2011 से ज्यादातर इन्हें माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है।
यह भी पढ़ें: रिसर्च स्कॉलर और स्टार फुटबॉलर: आखिर कैसे बना दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन का सरगना
बेल्जियन मेलिनोस लगातार 25-30 किलोमीटर चल सकता है। उनकी हमला करने और काटने की क्षमता उन्हें प्रतिद्वंदियों से बेहतर बनाती है। ये कुत्ते घात लगाकर हमला करने, आईईडी, संदिग्धों और हथियारों का पता लगाने में माहिर होते हैं।